फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खदान क्षेत्र के कुएं में मिला बृद्ध महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल खड़िया खदान क्षेत्र के न्यू वर्कशॉप समीप कुएं में शनिवार को बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनसीएल सुरक्षाकर्मियों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

प्रतिबंधित क्षेत्र के अंदर निवासरत राजू ने बताया कि उसकी दादी सिमरिया देवी (70) पत्नी स्वर्गीय हंसलाल बैगा एनसीएल खड़िया खदान बैरियर नंबर तीन के पास पुश्तों से रहती है। बृहस्पतिवार शाम दादी नाराज होकर घर से निकल गईं। शुक्रवार सुबह उनका शव घर के कुछ दूर कुएं में मिला। कुएं में शव मिलने की सूचना ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी। राजू कुएं के पास भीड़ देख पहुंचा तो मृत बुजुर्ग महिला के कपड़ों को देख बताया कि यह उसकी दादी है। एनसीएल के सुरक्षाकर्मियों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि स्थानीय थाने से घटना की सूचना प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की असल वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें