वाराणसी- शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की।
वाराणसी- शक्तिनगर मुख्य मार्ग के औड़ी मोड़ पर थाने के सामने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को ट्रक ने कुचला दिया। पुलिस के सहयोग से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
मध्य प्रदेश के चुर्की निवासी बुधनी देवी ऊर्फ रजवंती (75) पत्नी रामानंदन विश्वकर्मा बुधवार की सुबह घर से बैढ़न अपनी बेटी के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी। औड़ी मोड़ थाने के सामने उतरकर सड़क पार कर शक्तिनगर वाले रूट पर जा रही थी।
इसी दौरान सिंगरौली से कोयला लेकर शक्तिनगर की ओर जा रहे ट्रक ने वृद्धा को कुचल दिया। घटना देख स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर पहुंचे और ऑटो से बुजुर्ग महिला को डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दी।