फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News : तीर घोंपकर वृद्ध की हत्या, विवाद के बाद वन विभाग के चौकीदार ने उठाया खौफनाक कदम; वह भी घायल

Sat, 02 Nov 2024 01:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News : वृद्ध की मौत के बाद शाहगंज थाने की पुलिस ने उसकी लाश को कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद मामले की पूरी जानकारी ली गई। पशु चराने को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना में चौकीदार भी घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद मातम में डूबा वृद्ध का परिवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में पशु चराने को लेकर हुए विवाद में तीर से वार कर पशुपालक की हत्या कर दी गई। आरोपी वन विभाग का चौकीदार (वाचर) है। मारपीट में उसे भी गंभीर चोट आई है। जिला अस्पताल में उपचार के बाद उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


राजपुर गांव निवासी शुक्रवार की शाम बनवारी पाल (55) रोज की तरह महुअरिया डाक बंगले से सटे हदहदवा की पहाड़ी के पास अपने भैंसों को लेकर चारा-पानी दे रहा था। इसी दौरान वन विभाग का चौकीदार सुक्खन बैगा वहां पहुंचा। वन क्षेत्र में पशु चराने को लेकर उसका वनवारी पाल से विवाद हुआ। दोनों मारपीट करने लगे।

विज्ञापन


आरोप है कि इसी विवाद में सुक्खन ने तीर से हमला कर दिया। सीने में तीर लगने से बनवारी पाल की मौत हो गई। मारपीट में सुक्खन को भी गंभीर चोट आई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस और परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।

थानाध्यक्ष वंदना सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मामले की जानकारी ली। बताया कि बनवारी पाल के बेटे जय प्रकाश की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया कि पशु चराने के विवाद में वन विभाग के वाचर ने तीर से वार कर पशुपालक की हत्या की है। मामले में केस दर्ज कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें