दीपावली की सुबह अनपरा के रेणुसागर क्षेत्र में गम की खबर लेकर आई। घर से निकले अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। घटना से परिवार में मातम छा गया। इसे खुदखुशी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अनपरा के रेणुसागर चौकी क्षेत्र के सिनेमा रोड के बगल से गुजरी अनपरा तापीय परियोजना की लोड लाइन पर शुक्रवार की सुबह ट्रेन से कटी लाश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
नगर के वार्ड नंबर 18 से सिनेमा रोड निवासी सुभाषचंद्र राजभर पुत्र रमेश चंद्र राजभर 45 सुबह घर से बगल में रेलवे ट्रैक की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसका शरीर दो भागों में कट गया।
विज्ञापन
सुबह बस्ती के अन्य लोग शौच के लिए पहुंचे तो परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। शव देख परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। सुभाष मूल रूप से बलिया का निवासी है।
यहां रहकर आसपास की परियोजनाओं में मजदूरी करता था। उसके दो लड़की और एक लड़का है, जिसमें बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है और दूसरी की शादी करने लायक हो गई है। बेटा अभी छोटा है। परिजनों ने बताया कि समूह कुछ पैसा लिया था। काम ना मिलने पर समूह का किश्त टूट गया था।
समूह के एजेंट लगातार तगादा कर दबाव बना रहे थे। इससे वह काफी परेशान चल रहा था।