Sonbhadra News: 25 मार्च से अब तक हत्या की यह चौथी वारदात है। इससे पहले जुगैल में महिला, पिपरी और रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में मजदूर की हत्या हुई थी। बेटे ने आरोप लगाया है कि भोर में उसके पिता दिलीप (58) घर से थोड़ी दूर एक व्यक्ति के घर की ओर गए थे। वहां अपने घर के बाहर सो रहे मानशाय से किसी बात पर कहासुनी हुई।
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के चांगा गांव में शुक्रवार की सुबह अधेड़ की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे मामूली विवाद को कारण बताया जा रहा है। आरोपी मूक दिव्यांग है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पिछले पांच दिनों में जिले में हत्या की चौथी घटना है।
विज्ञापन
चांगा गांव के भदहर टोला निवासी रामप्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की भोर में उसके पिता दिलीप (58) घर से थोड़ी दूर एक व्यक्ति के घर की ओर गए थे। वहां अपने घर के बाहर सो रहे मानशाय से किसी बात पर कहासुनी हुई। मानशाय ने आवेश में आकर लाठी से पिता के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़े। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा तो पिता की मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
म्योरपुर एसओ, दुद्धी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बता दें कि 25 मार्च से अब तक हत्या की यह चौथी वारदात है। इससे पहले जुगैल में महिला, पिपरी और रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में मजदूर की हत्या हुई थी।