फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चैती छठ पर डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

विज्ञापन
दुद्धी के शिवाजी तालाब पर डुबते सूर्य को अर्घ्य देते ब्रती महिलाएं-संवाद
विज्ञापन
दुद्धी। चैती छठ पर्व मंगलवार को नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। नगर के शिवाजी तालाब पर व्रती महिलाओं ने कमर तक जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। घाटों पर पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं सूप में पूजा सामग्री लेकर खड़ी रहीं। लाल-पीली साड़ी, खुले बाल और मांग से नाक तक सिंदूर धारण कर व्रतियों ने पूरी विधि-विधान से सूर्यदेव की उपासना की।
विज्ञापन

चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष षष्ठी को मनाया जाने वाला यह पर्व छोटी छठ के नाम से भी जाना जाता है। व्रती महिलाएं पति और संतान की लंबी आयु व परिवार की खुशहाली के लिए कठिन नियमों का पालन करती हैं।
बृहस्पतिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन होगा। समिति की ओर से घाटों पर सफाई और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें