फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा एसडीएम ने लगाए छक्के-चौके, बने मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
ओबरा के गांधी मैदान में मैन आफ द मैच उप जिलाधिकारी ओबरा रमेश कुमार को पुरस्कार देते सभासद राहुल श? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
गांधी मैदान में चल रहे आठवें ओबरा क्रिकेट कप में शुक्रवार की रात तीन मैच खेले गए। इसमें स्टेडियम लीजेंड, आरएमसीसी और झारखंड की टीमों ने मैच जीते। ओबरा एसडीएम ने भी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

पहले मैच में टॉस जीतकर स्टेडियम लीजेंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 76 रन बनाए। स्टेडियम लीजेंड की ओर से कलीम खान ने 29 और ओबरा एसडीएम रमेश कुमार ने 23 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में जीई पावर की टीम 48 रन ही बना सकी। इस मैच में शानदार खेल के लिए स्टेडियम लीजेंड के खिलाड़ी एसडीएम ओबरा रमेश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें मुख्य अतिथि वार्ड छह के सभासद राहुल श्रीवास्तव व प्रतियोगिता संरक्षक सौरभ अग्रवाल ने पुरस्कृत किया।
दूसरे मैच में चोपन की टीम ने आरएमसीसी ओबरा के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 51 रन बनाए। जवाब में उतरी आरएमसीसी ओबरा की टीम ने दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। तीसरे मुकाबले में दुसान अटैकर्स ने झारखंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाए। जवाब में उतरी झारखंड की टीम ने 6.2 ओवर में ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। मैच में निर्णायक रोशन सिंह व प्रदीप शर्मा, स्कोरर शुभम जायसवाल एवं कमेंटेटर संकट मोचन झा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें