फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही को हराकर ओबरा की टीम बनीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित ओबरा प्रीमियर कप कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच आरएमसीसी ओबरा और भदोही की टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी ओबरा शंकर प्रसाद और अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएमसीसी ओबरा की टीम ने निर्धारित दस ओवर में 47 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदोही की टीम ओबरा की कसी हुई गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के सामने दस ओवर में महज 41 रन ही बना सकी। इस तरह ओबरा की टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में छह रनों से मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भदोही टीम के खिलाड़ी विक्की को मैन ऑफ द सीरीज और फाइनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ओबरा टीम के खिलाड़ी बशर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। विजेता और उपविजेता टीम को क्षेत्राधिकारी ओबरा शंकर प्रसाद, समाजसेवी देव प्रकाश मौर्य, सुशील सिंह, सुरेश केशरी एवं रमेश सिंह यादव ने क्रमश: 35 हजार और 25 हजार नकद और ट्राफी देकर सम्मानित किया। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी, दीपक केशरी, ज्ञान शंकर शुक्ला, नीरज भाटिया आदि सहित आयोजक मंडल के लोग मौजूद रहे। अंपायर कलीम खान और अली शेर रहे। संचालन समीर माली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें