फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरकवाह ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही बाजार में चल रहे क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला मधुपुर और भरकवाह के बीच खेला गया। इसमें भरकवाह की टीम ने अंतिम ओवर में छक्का लगाकर मैच जीत लिया। पहला सेमीफाइनल मैच मधुपुर और चित्रांश शाहगंज के बीच खेला गया, जिसमें मधुपुर ने 18 रन से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मैच भरकवाह और साहिबान डिलाही के बीच खेला गया था, जिसमें भरकवाह 83 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

फाइनल मैच मधुपुर और भरकवाह के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए मधुपुर ने 87 रन बनाए। जबकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी भरकवाह टीम के खिलाड़ियों ने आखिरी ओवर के तीसरी गेंद पर जीत की हैट्रिक लगाई। मैच में मैन आफ दी मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भरकवाह के खिलाड़ी भास्कर को दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने पुरस्कार के तौर पर भास्कर को सीलिंग फैन एलईडी टीवी दी। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद पांडेय, अरुण त्रिपाठी, गवर्नमेंट सिंह, राकेश सिंह, राजू केसरी, पूर्व प्रधान केकराही, रामचंद्र प्रजापति, प्रधान ओमप्रकाश केसरी, अरविंद विश्वकर्मा, मिथिलेश्वर, चंद्रबली विश्वकर्मा आदि रहे।
गुरमा मारकुंडी स्पोर्टिंग क्लब का शील्ड पर कब्जा
गुरमा जिला जेल फार्म खेल ग्राउंड में गुर्मा मारकुंडी स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में चल रहा पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गया। इसमें जिले के अलग-अलग जगहों की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। जेसी स्पोर्टिग क्लब उरमौरा राबर्ट्सगंज और गुरमा मारकुंडी स्पोर्टिंग क्लब बीच कड़ा मुकाबला हुआ। गुरमा स्पोर्टिग क्लब ने जीत हासिल कर शील्ड पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि गुरमा चौकी प्रभारी राजेश सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अमित कुमार सिंह, चंदन सिंह, गौतम यादव, मार्कण्डेय, विनोद सिंह, अशोक कुमार, राजकुमार, सुरेन्द्र गुप्ता, शिवम् गुप्ता, नितिश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें