फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रादेशिक समागम में हिस्सा लेगी ओबरा कॉलेज की रोवर्स टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर पीजी काॅलेज वाराणसी में हुए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के रोवर्स- रेंजर्स समागम में राजकीय पीजी कॉलेज ओबरा की रोवर्स टीम उपविजेता बनी। टीम को बड़ौत बागपत में होने वाले प्रादेशिक समागम में प्रतिभाग के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

सोनभद्र की ओर से ओबरा पीजी कॉलेज, दुद्धी पीजी कॉलेज सहित तीन कॉलेजों के रोवर्स रेंजर्स टीम ने समागम में हिस्सा लिया था। टीम का नेतृत्व ओबरा के रोवर्स प्रभारी डॉ. राजेश प्रसाद, रेंजर्स प्रभारी डॉ. वैशाली शुक्ला ने किया। टीम की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार, जिला मुख्यायुक्त डॉ. प्रबोध कुमार सिंह, जिला आयुक्त स्काउट सत्यनारायण कन्नौजिया, जिला आयुक्त गाइड डॉ. आरती सिंह ने प्रसन्नता जताते हुए टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें