फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: म्योरपुर एयरपोर्ट से कर्मचारियों की संख्या घटाई गई, अधर में निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। म्योरपुर एयरपोर्ट का निर्माण अधर में लटक गया है। लंबे समय से जमीन संबंधी विवाद कोर्ट में लंबित होने के कारण निर्माण कार्य बाधित है। लिहाजा अब एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया ने यहां से कर्मचारियों की संख्या घटा दी है। अब सिर्फ सुरक्षा व मेंटनेंस कार्य से जुड़े कर्मचारी ही यहां रह गए हैं। जमीन विवाद मामले में कोर्ट में जनवरी के दूसरे सप्ताह में सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत में म्योरपुर हवाई पट्टी को एयरपोर्ट का रूप दिया जा रहा है। काफी हद तक काम पूरा भी हो चुका है। इसी साल मार्च तक इसका लोकार्पण करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन काश्तकार जौहर हुसैन और अन्य की ओर से हाईकोर्ट में जमीन के भौमिक अधिकार समाप्त करने को लेकर याचिका दाखिल किए जाने के कारण निर्माण अटक गया है।
हाईकोर्ट में 11 दिसंबर को सुनवाई के दौरान सरकारी अधिवक्ता के हाजिर न हो पाने की दशा में जनवरी के दूसरे सप्ताह में तिथि मुकर्रर की गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जल्द काम शुरू होता न देखकर कर्मचारियों की संख्या भी कम कर दी है। इससे माना जा रहा है कि यहां से उड़ान शुरू होने में अभी लंबा वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें