फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तकनीकी कारणों से अनपरा की सातवीं इकाई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा की 500 मेगावाट की सातवीं इकाई तकनीकी कारणों से शुक्रवार को बंद हो गई। फाल्ट ढूंढने के लिए परियोजना कर्मचारी युद्धस्तर पर लगे रहे। इकाई बंद होने से अनपरा से 500 मेगावाट का उत्पादन और कम हो गया।
विज्ञापन

पांच सौ मेगावाट की अनपरा की चौथी इकाई गत 31 अक्तूबर से टरबाईन में हाई वाइब्रेशन के कारण बंद चल रही है। 500 मेगावाट की छठवीं इकाई वार्षिक अनुरक्षण के कारण बंद चल रही है। इस कारण अनपरा से 1500 मेगावाट का उत्पादन ठप है। इस कारण निगम को प्रदेश में बिजली आपूर्ति के लिए महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। ठंड बढ़ने के कारण बिजली की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। गत बुधवार को बिजली की मांग साढे 19 हजार के पार चली गई थी। शुक्रवार को सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 18853 मेगावाट और न्यूनतम मांग 10730 मेगावाट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें