फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र बलों में चयन के लिए युवाओं को तैयार करेगी एनटीपीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी सिंगरौली (शक्तिनगर) क्षेत्र के युवाओं को सशस्त्र बलों की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए प्रशिक्षण देगी। प्रशिक्षण के लिए 50 युवाओं का पहले चरण में चयन किया गया है। स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के तहत एनटीपीसी ने यह पहल की है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को यादगार बनाने के मकसद से सीएसआर अनुभाग के संयोजन में सामाजिक दायित्वों कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के युवाओं को सशस्त्र बलों में चयन की तैयारी के प्रशिक्षण की रूपरेखा बनाई गई है। इसके पहले चरण में 35 लड़के और 15 लड़कियों को चयनित किया गया है। उनकी उम्र, शैक्षणिक योगिता, कद को आधार मानकर तीन महीने के सैद्धांतिक और शारीरिक अभ्यास कराया जाएगा। विभागाध्यक्ष मानव संसाधन वी. शिवा प्रसाद ने बताया कि सशस्त्र बलों की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए प्रशिक्षण भी आरंभ किया जा रहा है। प्रशिक्षण के लिए उद्यमिता विकास केंद्र मध्य प्रदेश (सीईडीएमएप) के जिला संयोजक अशोक त्रिपाठी ने सशस्त्र बलों की रक्षा सेवाओं में भूमिका को रखते हुए बेहतर और अनुशासित बल के लिए प्रशिक्षण के महत्वों को रेखांकित किया। सीएसआर के कार्यपालक ललित कुमार ने बताया कि अनुभाग की ओर से स्थानीय निवासियों का जीवन स्तर उंचा उठाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें