एनटीपीसी रिहंद में प्रतिनिधि संघ का चुनाव सोमवार को हुआ। चुनाव में चार यूनियनों ने भाग लिया। इसमें एनटीपीसी मजदूर संगठन 83 मतों के साथ विजयी रहा। राष्ट्रीय विद्युत श्रमिक संघ 79 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं 58 मतों के साथ एनटीपीसी बहुजन श्रमिक संघ तृतीय स्थान पर और एनटीपीसी कर्मचारी संगठन 13 मतों से चौथे स्थान पर रहा।
चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी मिलन कुमार मुख्य महाप्रबंधक, मानव संसाधन (एनआरएचक्यू) और चुनाव अधिकारी जाकिर खान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) की देखरेख में हुआ। सहायक श्रम आयुक्त (मध्य) दीपेंद्र मोहन वर्मा पर्यवेक्षक के रूप में शामिल रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी मुख्य महाप्रबंधक एस. मिलन कुमार ने पिंक बूथ के आयोजन के लिए एनटीपीसी रिहंद की पहल की सराहना की।
उन्होंने कहा प्रतिनिधि संघ के चुनाव कराने वाले सभी मतदान अधिकारी एनटीपीसी रिहंद की महिला कार्यपालक हैं। इससे न केवल महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ेगी बल्कि लैंगिक समानता को भी प्रोत्साहन मिलेगा। पीठासीन अधिकारी रीना कुमारी, मतदान अधिकारी, तनुजा सिंह, शिक्षा गुप्ता, मोक्षदा जोगी ने संचालन किया।