फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आरटीपीसीआर की रिपोर्ट के लिए नहीं करना होगा इंतजार, सोनभद्र में लैब बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपदवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब आरटीपीसीआर से कोरोना के लक्षण युक्त मरीजों के होने वाली जांच की रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयास से लोढ़ी स्थित कोविड हॉस्पिटल एल-2 में ही आरटीपीसीआर की जांच करने के लिए लैब बनकर तैयार हो चुका है। वैज्ञानिक की तैनाती होते ही आरटीपीसीआर से जांच शुरु हो जाएगी और 24 घंटे में रिपोर्ट भी उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण इलाकों में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का असर सबसे अधिक देखने को मिला। ंस्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव और कस्बों में इलाज और जांच के लिए 68 रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई है। अधिकतर रैपिड एंटीजन किट से जांच होती है, जबकि आरटीपीसीआर से जांच विश्वसनीय मानी जाती है लेकिन अब तक आरटीपीसीआर जांच जिले में नहीं होती है। इस जांच के लिए नमूना लेकर बीएचयू स्थित लैब भेजा जाता है। जहां से रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन का समय लग रहा है। हालांकि जल्द ही जिले में कोरोना की अंतिम जांच होने लगेगी। आरटीपीसीआर जाँच के लिए कोविड हॉस्पिटल एल 2 में लैब बन कर तैयार हो चुका है, इसमें मशीन और अन्य संसाधन भी स्थापित किये जा चुके हैं। पैरामेडिकल स्टॉप, लैब टेक्नीशियन, लैब अटेंडेंट सहायिकी, डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति भी हो चुकी है। सिर्फ शासन स्तर से एक वैज्ञानिक की नियुक्ति होनी है। नियुक्ति होते ही आरटीपीसीआर लैब चालू हो जाएगा।
जिले में आरटीपीसीआर जाँच के लिए कोविड हॉस्पिटल एल 2 में बने लैब में मशीन और अन्य संसाधन स्थापित किये जा चुके हैं। पैरामेडिकल स्टॉप, लैब टेक्नीशियन, लैब अटेंडेंट सहायिकी, डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति हो चुकी है। सिर्फ शासन स्तर से एक वैज्ञानिक की नियुक्ति होते ही लैब चालू हो जाएगा। अब तक कोरोना की जाँच के लिए आरपीसीआर का सैम्पल बीएचयू भेजा जाता है। जहाँ से रिपोर्ट आने में 48 से 72 घंटे का समय लग जाता है। आरटी पीसीआर लैब शुरू होने से 24 घंटे के अंदर ही जांच रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी। - डॉ. नेम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें