फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गो आश्रय स्थलों पर रखे जाएंगे चौकीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में संचालित सात गो आश्रय स्थलों पर संरक्षित पशुओं की सुरक्षा के लिए चौकीदार या केयर टेकर रखने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में पंचायती राज विभाग की ओर से पशुओं की संख्या के आधार पर चौकीदार रखने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इस प्रस्ताव को पशुधन विभाग को भेजा जाएगा। अब तक गो आश्रय स्थलों पर करीब 1940 मवेशी हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देश पर नौ विभागों को निराश्रित पशुओं को पकड़ने और संरक्षित करने का जिम्मा सौंपा गया है। जिले में अब तक सात आश्रय स्थल खोले हैं, इसमें चोपन ब्लॉक के ग्राम पंचायत चोपन में और घोरावल ब्लॉक के केवली मय देवली गांव में स्थायी गो आश्रय स्थल संचालित हो रहा है। चोपन में जिला पंचायत विभाग और घोरावल में ब्लॉक प्रशासन गो आश्रय स्थल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राबर्र्ट्र्सगंज नगर में अस्थायी गो आश्रय स्थल संचालन की जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की देखरेख में हो रहा है। इसके अलावा नई, बिल्ली मारकुंडी, सलखन और भैसवार गांव में संचालित अस्थायी गो आश्रय का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में सभी गो आश्रय स्थलों में लगभग 1940 पशु रखे गए हैं। अब प्रदेश सरकार ने गो आश्रय स्थलों पर रखे गए मवेशियों की ठीक ढंग से देखरेख करने के लिए चौकीदार या केयर टेकरों को तैनात करने का निर्देश दिया है। पशु पालन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पंचायती राज विभाग की ओर से चौकीदारों और केयर टेकरों को तैनात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें