फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवामित्र एप पर पंजीकरण कराएं प्रशिक्षित युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी सच्चिदानंद ने बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए सेवामित्र एप लांच किया गया है। इस पर जिले के सेवामित्र एवं सेवा प्रदाताओं का पंजीकरण कराया जाना है।
विज्ञापन

बताया कि सेवामित्र एप पर प्रशिक्षित युवाओं (स्किल्ड वर्कर) को स्वत: रोजगार क्षेत्र इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर टेक्नीशियन, फोटो ग्राफर, कार पेंटर, ड्राइवर, ब्यूटीशियन सहित 39 ट्रेड में रोजगार देने के लिए पंजीकरण कराया जाना है। एप पर उपलब्ध लोगों का डाटा देखकर कोई भी व्यक्ति कार्य कराने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क कर उन्हें अपने घर बुला सकेंगे। इच्छुक स्किल्ड वर्कर सेवामित्र पोर्टल पर जाकर स्किल्ड वर्कर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पंजीयन फार्म खोलने के बाद अपने अन्य विवरण भरने के साथ स्किल्ड प्रमाण-पत्र व कम से कम एक वर्ष का अनुभव प्रमाणपत्र अपलोड करते हुए सबमिट कर सकते हैं। इच्छुक सेवाप्रदाता इस वेबसाइट पर जाकर सर्विस प्रोवाइडर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर दिए गए निर्देश के अनुसार अपना पंजीकरण स्वयं कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय लोढ़ी में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें