फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अब एक छत के नीचे होगी जांच और मिलेगी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा नगर के डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में खून की जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों को अब भटकना नही पड़ेगा। अस्पताल में ऑटो एनालाइजर मशीन आ गई है। मशीन इंस्टाल होने के बाद माह के अंत से ब्लड जांच की सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

इससे दूर दराज से आने वाले गरीब मरीजों को उपचार कराने में सुविधा होगी। संयुक्त चिकित्सालय में अब तक सिर्फ शुगर, मलेरिया, टायफाइड की जांच कीट के माध्यम से किया जाता था। अन्य जांच के लिए गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को बाहर जाना पड़ता था।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संयुक्त अस्पताल में ब्लड की जांच के लिए ऑटो एनालाइजर मशीन भेजी गई है। इस मशीन से किडनी, लीवर, यूरिन, लिपिड प्रोफाइल सहित सभी विभिन्न प्रकार के ब्लड के जांच अस्पताल में जल्द होने लगेंगे।
विज्ञापन

इससे एक ही छत के नीचे जांच और दवाएं लोगों को मिलने लगेगी। इससे सबसे ज्यादा लाभ गर्भवती महिलाओं को होगा। साथ ही किडनी और लीवर की समस्या से जूझ रहे मरीजों को बिना रुपये खर्च किए सही रिपोर्ट के साथ सही इलाज भी मिलने लगेगा। लैब में मशीन आ गई है। मई माह के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अस्पताल में ऑटो एनालाइजर मशीन आ गई है। जल्द ही इंस्टाल हो जाएगा। इस माह से लोगों को खून की सभी प्रकार की जांच की सुविधा मिलने लगेगी।
-डॉ.रविप्रताप सिंह, अधीक्षक संयुक्त चिकित्सालय-डिबुलगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें