फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के मौसम में दो दिन से बदलाव हुआ है। दूसरे दिन सोमवार को भी जिले के केकराही सहित अन्य इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और उमस से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके मुकाबले रविवार को 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 24.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।
इस तरह से बीते 24 घंटे में अधिकतम पारा में 1.4 और न्यूनतम पारा में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। दूसरे दिन भी तेज हवा चलने के साथ केकराही समेत अन्य इलाकोें में बारिश हाेने से मौसम शाम के वक्त खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन

इससे उमस से भी लोगों को राहत मिली। देर शाम रॉबर्ट्सगंज सहित आस-पास के इलाकों में भी हल्की बारिश हुई। बारिश होने से सब्जी की खेती किए किसानों को राहत मिली है। बता दें कि सुबह के वक्त तीखी धूप निकलने से लोग उमस से बेहाल थे। शाम को बारिश होने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें