आसनडीह। म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सागोबांध में रौनियार वैश्य समाज से जुड़े शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के युवाओं को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में शिक्षकों ने समाज के उत्थान के लिए संगठित होकर कार्य करने का निर्णय लिया। समाज के गरीब बच्चों की शिक्षा-दीक्षा और उत्थान के लिए पहल करते हुए कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अजय कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, उमाशंकर गुप्ता को उपाध्याय, रमेश कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। संगठन के नाम से संयुक्त खाता खोलकर धनराशि एकत्रित करने का निर्णय लिया गया, जिससे समाज के जरूरतमंदों की मदद की जा सके। बैठक में रामप्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार, उमाशंकर गुप्ता, जगमोहन गुप्ता, दिलीप कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, रमेश चंद गुप्ता, विश्वनाथ, रमाकांत गुप्ता, रमाशंकर, रंगनाथ गुप्ता, रामजन्म गुप्ता आदि मौजूद रहे। ऑल इंडिया रौनियार वैश्य समाज के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एके गुप्ता, उपाध्यक्ष रामसहाई, महामंत्री शिवशंकर गुप्ता ने इस पहल की सराहना की।