फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एक छत के नीचे किसानों को मिलेगी बीज व दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद में एक छत के नीचे किसानों को बीज के साथ कीटनाशक दवाइयां मिलेंगी। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से प्रत्येक विकास खंड में एक किसान कल्याण केंद्र स्थापित कराया जाएगा। राबर्ट्सगंज ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र का भवन बनकर तैयार होने की कगार पर है, जबकि अन्य विकास खंडों में अभी जमीन तलाशी की जा रही है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित करने के साथ ही उन्हें सुविधाएं भी मुहैया कराने की दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है। किसानों को बीज और कीटनाशक दवाईयों को खरीदने के लिए दूर-दराज न जाना पड़ें। इसके लिए सरकार ने कृषि विभाग को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से राबर्ट्सगंज, चतरा, नगवां, करमा, कोन, घोरावल, दुद्वी, म्योरपुर, बभनी और चोपन ब्लॉक में किसान कल्याण केंद्र खोलने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। किसान कल्याण केंद्र में उचित दर पर धान, गेहूं, मसूर, चना, मटर, सरसों आदि के बीज, कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए हाल, पेयजल आदि का भी इंतजाम होगा। सभी ब्लॉकों में 25 वर्ग मीटर लंबे और उतने ही चौड़ी भूमि में किसान कल्याण केंद्र खोलने की तैयारी है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सदर ब्लॉक में उपनिदेशक कृषि कार्यालय के समीप करीब 83 लाख के लागत से कल्याण केंद्र का भवन बनकर तैयार होने वाला है, अन्य ब्लॉकों में अभी जमीन की तलाश की जा रही है।
किसान कल्याण केंद्र खोलने की तैयारी तेज
सोनभद्र। सभी ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र खोलने के लिए कृषि विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम व बीडीओ को जमीन चिन्हित कर कृषि विभाग को उपलब्ध कराने को कहा है। लेकिन अब तक राबर्ट्सगंज ब्लॉक को छोड़ अन्य ब्लॉकों में भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी है। इस नाते कल्याण केंद्र भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन नहीं भेजा गया।
विज्ञापन

जिले के सभी ब्लॉक में एक-एक किसान कल्याण केंद्र खोला जाएगा। राबर्ट्सगंज ब्लॉक में कल्याण केंद्र का भवन बनकर तैयार होने की कगार पर है। शेष जगहों पर भूमि की चिन्ह्ति हो रही है। किसान कल्याण केंद्र मे किसानों को बीज व कीटनाशक दवाएं मिलेगी। - पीयूष राय, जिला कृषि अधिकारी, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें