फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री उत्पाद लोडिंग से पहले वाहन को करना होगा सैनिटाइज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कौवा, कबूतर, उल्लू और मुर्गियों के मरने से बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए जिले के सतर्कता बढ़ गई। तहसील स्तर पर बनाई गई टीम लगातार पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण करने में जुटी हुई तो वहीं सीमावर्ती इलाके में पशु चिकित्साधिकारियों की टीम बाहर से आने वाले पोल्ट्री उत्पादों पर नजर रख रही है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने सभी पोल्ट्री फार्म संचालकों से कहा है कि उत्पाद लोड करने से पहले वाहन को ठीक तरीके से सैनिटाइज करने का निर्देश दिया है। कहीं भी किसी पक्षी के मरने की सूचना पशु पालन विभाग को जरूर दी जाए। जिससे समय पर उनका ठीक से निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि अब तक जिले में कुल 10 पक्षियों के मरने की सूचना मिल चुकी है। उसमें से दो का नमूना लेकर भोपाल लैब भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। यूपी में भी बर्ड फ्लू का मामला प्रकाश में आने के बाद प्रदेश को नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया गया है। इसके तहत किसी भी दूसरे राज्य से पोल्ट्री उत्पाद लाने पर रोक लगी है। सोनभद्र की सीमाएं मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ से लगती हैं। ऐसे में इन सभी सीमाओं पर पशु चिकित्साधिकारियों की तैनाती करके नजर रखी जा रही है। पोल्ट्री फार्म संचालकों के यहां पहुंचने वाली पशु पालन विभाग की टीम सतर्कता बरतने के लिए कह रही है। साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है।
सबसे पहले डाला में मृत मिले थे कौवे
सोनभद्र। जिले में सबसे पहले डाला में एक सप्ताह पहले दो कौवे मृत मिले थे। उन दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया तो पता चला कि ठंड लगने से मौत हुई। बाद में सैंपल भोपाल स्थित लैब भी भेजा गया। इसके बाद चोपन में कबूतर, सलखन, बीजपुर में कौवा, बभनी में उल्लू, मुर्गी मरने का मामला सामने आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें