सोनभद्र। जिला प्रशासन ने होम क्वारंटीन कोरोना मरीजों की निगरानी तेज कर दी है। अब एप के माध्यम से मरीजों पर नजर रखी जर रही है। कोविड कंट्रोल रूम से होम क्वारंटीन किए गए मरीजों की मॉनिटरिंग हो रही है। मरीज बाहर निकलेंगे तो इसकी जानकारी अधिकारियों को हो जाएगी। बाहर निकलने वाले मरीजों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने मातहतों को निर्देशित कर दिया है।
शुक्रवार तक जिले में 54292 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके थे, इनमें से 52516 लोगों की रिपोर्ट आई चुकी है। जिसमें 1473 पॉजिटिव और 51043 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पॉजिटिव मिले लोगों में से 1167 इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने-अपने घर जा चुके हैं। इनके अलावा दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में हो चुकी है, जबकि 14 अन्य मरीजों की मौत दूसरे जिलों में हुई है। पॉजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील करके सैनिटाइज किया जा रहा है।