सोनभद्र। जिले में करीब 16000 विद्युत उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके यहां अभी तक विद्युत मीटर नहीं लगा है। इनमें घरेलू एवं कामर्शियल उपभोक्ता शामिल हैं। ऐसे उपभोक्ता विद्युत खंभों से डायरेक्ट कनेक्षन लेकर विद्युत उपभोग कर रहे हैं।
जनपद में कुल 2.96 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। इनमें 16000 उपभोक्ताओं के यहां अभी तक मीटर नहीं लगा है। विद्युत मीटर न लगने से विद्युत निगम को हर माह लाखों रुपये के राजस्व का घाटा हो रहा है। इस संबंध में विद्युत वितरण निगम राबर्ट्सगंज के एक्सईएन एसके सिंह का कहना है कि 16000 उपभोक्ताओं के यहां मीटर नहीं लगा है। इसमें 5500 घरेलू एवं कामर्शियल उपभोक्ता हैं और 10 हजार पांच सौ किसानों का कनेक्शन है। 31 अक्तूबर तक घरेलू एवं कामर्शियल उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगा दिया जाएगा। जिले में एक भी स्मार्ट मीटर नहीं लगा है।