फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में बच्चों की कम उपस्थिति पर पूरे स्टाफ को नोटिस

विज्ञापन
विद्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ डॉ.अमित पाल शर्मा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने सदर ब्लाक के धोबही गांव विकास कार्यों का निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई। विद्यालय के सभी अध्यापकों को नोटिस देकर तीन में स्पष्टीकरण तलब किया। संतोषजनक जवाब न देने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव के कंपोजिट विद्याजय खड़ेहरी के उच्च प्राथमिक वर्ग में 92 के सापेक्ष 30 और प्राथमिक वर्ग में 60 के सापेक्ष 26 बच्चे उपस्थित मिले। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में मार्च में 63.93 और अप्रैल में 47.48 प्रतिशत रही है। इसी तरह उच्च प्राथमिक में भी उपस्थिति प्रतिशत क्रमश: 70.97 व 58.42 रहा है। किन्हीं कारणों से बस आज उपस्थिति कम है। नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने बीईओ समेत पूरे स्टाफ का स्पष्टीकरण तलब किया। स्मार्ट क्लास के लिए एनसीएल की ओर से प्रदत्त एलईडी स्क्रीन व अन्य उपकरण क्रियाशील नहीं मिले। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत अधूरे काम को एक सप्ताह में पूरा कराने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया। गांव में मनरेगा के तहत अमृत सरोवर निर्माण के लिए प्रस्ताव बृहस्पतिवार तक स्वीकृत कराकर काम आरंभ कराने के लिए कहा। आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाएं बेहतर होने पर कार्यकत्री समेत पूरे स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देने के लिए कहा। वहीं भवन में बिजली वायरिंग के काम को भी दो दिन में पूरा कराने के लिए एक्सईएन को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें