फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: दहेज न देने पर महिला को प्रताड़ित कर मांगे 11 लाख रुपये, नहीं दिया तो देह व्यापार का बनाया दबाव; FIR

Wed, 13 Mar 2024 09:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: मायके से दोबारा जाने पर महिला को फिर से प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुरालियों ने दहेज की पूर्ति के लिए उस पर देह व्यापार का दबाव बनाया। महिला और उसकी भतीजी ने किसी तरह वहां से भाग कर खुद को बचाया। गाजियाबाद अपने एक रिश्तेदार के यहां पहुंचने पर महिला ने आप बीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा निवासी विवाहिता ने पति पर दहेज के लिए बंधक बनाने और देह व्यापार को मजबूर करने का आरोप लगाया है। महिला आयोग की दखल के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन


महिला आयोग सहित उच्चाधिकारियों को भेज गए पत्र में सदर कोतवाली निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी मई 2023 में गोरखपुर के बनपुरवा निवासी बच्चू लाल के साथ हुई थी। ससुराल जाने के कुछ दिनों के बाद ही उसे कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पति बच्चू लाल, देवर शिवचंद, लालचंद, सुदर्शन व ननद मनीषा दहेज में 11 लाख रुपये की मांग करते हुए अक्सर मारपीट करने लगे। वह मायके आ गई तो दोबारा उसे भ्रमित कर अपने साथ दिल्ली ले गया। उसके साथ बड़ी बहन की बेटी भी गई थी। दिल्ली में दोनों को एक कमरे में बंद कर प्रताड़ित करने लगा। 

दहेज की वसूली दोनों से करने की धमकी देते हुए जबरन देह व्यापार करने का दबाव बनाने लगा। दोनों किसी तरह मौका पाकर लोगों की मदद से गाजियाबाद स्थित अपने चचेरे भाई के घर गई और वहां से मायके आई। अब पति उसे लगातार फोन पर धमकी व सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की दखल के बाद पुलिस ने पति बच्चू लाल, देवर शिवचंद, लालचंद, सुदर्शन, ननद मनीषा, अनूप पाठक सहित कुल सात लोगों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें