फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जूट के बोरों की आड़ में ले जाई जा रही थी अवैध शराब, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के अंदर शराब की एक और बड़ी खेप बरामद की। हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर खड़े ट्रक से 800 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। यह शराब हरियाणा के सोनीपत से झारखंड ले जाई जा रही थी। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में मीडिया को बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओजी-सर्विलांस, थाना हाथीनाला और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार की भोर में हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर खड़े एक ट्रक को कब्जे में लिया। ट्रक में 800 पेटी के अंदर 15540 बोतलों में 6337 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब लदी थी। मौके से अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान सोनीपत के गन्नौर थाना क्षेत्र निवासी सतीश नांदल के रूप में हुई। वह ट्रक का चालक है। उसने पूछताछ में बताया कि ट्रक का मालिक खरखौदा निवासी विजय उर्फ वीरेंद्र जाट है। उसी ने यह शराब सोनीपत में लोड करके पुराने जूट के बोरे का फर्जी कागजात देते हुए कहा कि रास्ते में कोई पूछे तो बता देना कि ट्रक में पुराना जूट का बोरा भरा हुआ है। शराब पहुंचाने के बदले में मुझे एक लाख रुपये मिलना था। एसपी ने ट्रक मालिक और चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में हाथीनाला एसओ प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, स्वाट प्रभारी रामस्वरूप वर्मा, आबकारी निरीक्षक रविनंदन व अमित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें