राबर्ट्सगंज अंबेडकर नगर कड़े शीतला धाम से निकली रुद्रमहायज्ञ की निकली ध्वज यात्रा में शामिल श्र
- फोटो : SONBHADRA
नगर के अंबेडकरनगर स्थित कड़े शीलता धाम परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर में होने वाले रुद्र महायज्ञ के लिए सोमवार को निशान यात्रा निकाली गई। गाजेबाजे के साथ मंदिर परिसर से निकली यात्रा में भक्ति गीतों पर थिरकते हुए श्रद्धालु शामिल हुए। हाथों में ध्वज निशान लेकर वह जयकारे लगाते रहे। नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए निशान यात्रा मंदिर परिसर पहुंची।
शिव ध्वज शोभायात्रा के संयोजक बृजलाल बिरजू ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा व विराट रुद्र महायज्ञ की तैयारी शुरू कर दी गई है। आगामी फरवरी में शिव पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा होगी। एक फरवरी को कलश यात्रा नगर में भ्रमण करेगी और दो फरवरी को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। उसी दिन से भागवत कथा शाम छह बजे से रात 11 बजे तक होगी। प्रतिदिन अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में बृजलाल सरोज, संदीप सिंह चंदेल, राजेश गुप्ता, बच्चा लाल, सुलोचना, शांति देवी, विजय सरोज, रामबाबू ,राज, निशा, आशा, ज्योति, पूजा आदि मौजूद रहे।
सांई बाबा की पालकी यात्रा निकली
शक्तिनगर। बीना क्षेत्र के बांसी स्थित ओम श्री साईं मंदिर प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय श्री साईं महायज्ञ में सोमवार को पालकी यात्रा निकाली गई। महायज्ञ के तीसरे दिन यज्ञाचार्य मिथिलेश वैद्य व यजमान स्वामी शंकर महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कराई। इसके बाद पालकी यात्रा बीना कॉलोनी सहित नगर भ्रमण कर सुख समृद्धि का संदेश दिया। महायज्ञ का समापन शुक्रवार कलश विसर्जन, भव्य भंडारे के साथ होगा। इस दौरान मुख्य रूप से दिलीप गुप्ता, वैजनाथ मद्धेशिया, इंदर प्रसाद यादव, ओंकार यादव, रामप्रवेश, रमेश मौर्य आदि मौजूद रहे।