फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगवां और राबर्ट्सगंज में नाम वापसी आज

Thu, 19 Nov 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों के चुनाव के तहत राबर्ट्सगंज और नगवां ब्लाक में नामांकन पत्रों की वापसी शुक्रवार को होगी। अपराह्न तीन बजे के बाद इन दोनों ब्लाकों के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन


गुरुवार को दूसरे दिन दोनों ब्लाकों में नामांकन पत्रों जांच हुई। उधर म्योरपुर और बभनी ब्लाक में गुरुवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं।

प्रथम चरण में राबर्ट्सगंज और नगवां ब्लाक में 28 नवंबर को प्रधान और सदस्य पद के लिए चुनाव होना है। यहां जमा नामांकन फार्मों की गुरुवार को दूसरे दिन देर रात तक जांच हुई।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज ब्लाक में खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति की देखरेख में 11 न्याय पंचायत के लिए अलग-अलग एक-एक टेबुलों पर पर्चों की जांच हुई।

सदर ब्लाक के 140 प्रधान पद के लिए 1508 नामांकन फार्म और 1660 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 2823 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं।

बीडीओ ने बताया कि 20 नवंबर की अपराह्न करीब तीन बजे तक जो प्रत्याशी नामांकन फाम वापस लेना चाहते हैं, वे ले सकते हैं। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा।

उधर ब्लाक पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात फोर्स प्रत्याशियों और उनके सहयोगियों को मुख्य द्वार के बाहर कर दी थी।  वहीं खलियारी संवाददाता के अनुसार नगवां ब्लाक में प्रधान पद के लिए 468 नामांकन फार्मों और सदस्य पद के लिए 974 फार्म की जांच की गई। देर शाम तक पर्चों की जांच जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें