फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का था गहरा नाता

Wed, 18 Nov 2015 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती गुरुवार को मनाई जाएगी। प्रधानमंत्री रहते और फिर सत्ता से बाहर रहने के बाद भी इंदिरा गांधी ने सोनभद्र (पहले मिर्जापुर जिला) का दौरा किया था।
विज्ञापन


उन्होंने इस क्षेत्र के विकास का वादा जनता से किया था। उनके आगमन के दौरान कांग्रेस नेता गोपाल प्रसाद गुप्ता ने उन्हें उनके 62वें जन्मदिन पर 62 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट सौंपा था। बीते दिनों को याद कर गुप्ता कहते हैं कि तब इंदिरा ने कहा था कि इस इलाके के विकास में हर संभव सहयोग किया जाएगा।


कभी मिर्जापुर जिले का हिस्सा रहे सोनभद्र से देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का विशेष लगाव था। प्रधानमंत्री रहते उन्होंने सोनांचल का तीन बार दौरा किया था। अपने दौरों के दौरान इंदिरा गांधी ने क्षेत्र के हर संभव विकास का वादा भी जनता से किया था।
विज्ञापन


कभी इंदिरा गांधी को मंच पर ड्राफ्ट भेंट करने वाले कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता बीते दिनों को याद करते हैं। कहते हैं कि इंदिरा गांधी ने सदैव विकास को तरजीह दी। वे पहली बार वर्ष 1967 में राबर्ट्सगंज आई थीं। तब भीषण अकाल पड़ा था। यहां रामलीला मैदान में लोगों से मिलने के बाद वे चतरा गई थीं और सूखा पीड़ितों से मिलकर ढांढस बंधाया था। इसके बाद प्रधानमंत्री रहते ही उन्होंने वर्ष 1974 में चुर्क का दौरा किया।

यहां उन्होंने चुर्क सीमेंट फैक्टरी का उद्घाटन किया था। इसके बाद उनका दौरा 1978 में हुआ था, तब वे प्रधानमंत्री नहीं थीं। वे दुद्धी के टाउन क्लब मैदान में पहुंची थी। इसी वर्ष उनका 62वां जन्मदिन था। गोपाल गुप्ता का कहना है कि उन्होंने उनके जन्मदिन के मौके पर 62 हजार रुपये का ड्राफ्ट दिया था। तब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामप्यारे पनिका भी मंच पर उनके साथ थे। पनिका की अगुवाई में ही यहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुद्धी में गांधी की सभा कराई थी।

गुप्ता का कहना है कि यहां से जाते समय इंदिरा ने उनसे कहा था कि यदि वे फिर प्रधानमंत्री बनीं तो क्षेत्र का विकास कराएंगी। कहा था कि कोई काम होगा तो वे उन्हें अवश्य बताएं। गोपाल कहते हैं कि फिर जब 1980 में इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री हुई तो वे उनसे मिलने गए और उनका वादा याद दिलाया। उनसे कोन क्षेत्र में आग्रह किया। उनके आग्रह पर इंदिरा गांधी चार अप्रैल 1980 को कोन आईं। तब उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए एक करोड़ रुपये का स्पेशल पैकेज दिया था। गोपाल गुप्ता का कहना है कि इंदिरा गांधी के बाद राजीव गांधी और राहुल गांधी ने भी दुद्धी क्षेत्र का दौरा किया था।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें