म्योपुर थाना क्षेत्र के मनबसा जंगल में घायलावस्था में मिला नवजात जंगली सूअर ।
- फोटो : SONBHADRA
म्योरपुर। स्थानीय वन रेंज के मनबसा जंगल में घायलावस्था में जंगली सूअर का एक बच्चा मंगलवार की अलसुबह वन कर्मियों को मिला। वन कर्मियों ने दरियादिली दिखाते हुए उसे उपचार के लिए म्योरपुर पशु चिकित्सालय ले गए। उपचार के बाद उसे उसी स्थान पर छोड़ा गया। म्योरपुर वन विभाग की टीम मंगलवार की अलसुबह गश्त पर थी कि इस दौरान म्योरपुर-दुद्धी मार्ग पर सड़क किनारे घायलावस्था में सूअर का बच्चा नजर आया।
इस दौरान वन कर्मियों ने दरियादिली दिखाते हुए सूअर के बच्चे को गाड़ी में रख लिया। अपने वाहन पर लादकर जंगली सूअर के बच्चे को वन कर्मियों ने उसे म्योरपुर स्थित पशु चिकित्सालय में इलाज कराया। चिकित्सक ने उपचार के बाद उसे जरूरी इंजेक्शन आदि लगाने के बाद छुट्टी दे दी। वन कर्मियों ने रेंज कार्यालय में लाने के बाद उसे उसी स्थान पर छोड़ दिया। इस संबंध में प्रभारी रेंजर राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि घायलावस्था में मिले जंगली सूअर के बच्चे को उपचार के बाद जंगल में ही छोड़ दिया, जिससे वह अपने परिजनों से मिल सके।