फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरने से टूटा ड्रैग लाइन मशीन का बूम

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल जयंत क्षेत्र के कोयला खदान में मंगलवार दोपहर मरम्मत के लिए उतारे जाते वक्त ड्रैग लाइन मशीन का बूम गिरकर टूट गया। सैकड़ों करोड़ की इस मशीन का बूम क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर कोल प्रबंधन के अफसरों में हड़कंप मच गया। प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने घटना के पीछे लापरवाही को वजह बताते हुए जांच की मांग शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है बेशकीमती विदेशी मशीन ड्रैग लाइन से कोयला खदान में मुख्यत: अधिभार (ओवर बर्डेन) हटाने का लिया जाता है। मंगलवार को मरम्मत के लिए करीब सौ मीटर लंबे बूम को जमीन पर उतारने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान किसी सपोर्ट के हटने से बूम कुछ मीटर ऊपर से झटके से नीचे गिर गया और भारीभरकम बूम का मुख्य सपोर्ट टूट गया। कोयला प्रोजेक्ट के कर्मियों के मुताबिक लापरवाही से घटना हुई और कोल प्रोजेक्ट को करोड़ों की क्षति होने का अनुमान है। इसलिए पूरे मामले की विधिवत जांच होनी चाहिए। पूरे घटनाक्रम के निमित्त एनसीएल के प्रवक्ता राम विजय सिंह ने बताया कि यमुना ड्रैग लाइन मशीन में कुछ खराबी आई थी इसी के लिए बूम को उतारा जा रहा था लेकिन कुछ ऊपर से वह फ्री हो गया। बूम को दुरूस्त करने का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें