एनसीएल में खान सुरक्षा पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते अधिकारी।स्रोत संस्थान
शक्तिनगर। एनसीएल में खनन कार्यों में सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एमडीआई, सीईटीआई में एक मैराथन संवाद हुआ। डीडीजी डीजीएमएस नॉर्दर्न जोन गाजियाबाद नीरज कुमार ने कहा कि सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए नई पहल विकसित करते हुए एक स्पष्ट और व्यावहारिक रोडमैप तैयार किया जाना चाहिए।
तीन चरणों में संवाद सत्र आयोजित किए गए। पहले सत्र में सभी परियोजनाओं के महाप्रबंधक, माइन मैनेजर, प्रोजेक्ट इंजीनियर, सेफ्टी अधिकारियों एवं अन्य ने भाग लिया। इसमें खान संचालन से जुड़ी सुरक्षा, सर्वोत्तम प्रथाओं और चुनौतियों पर चर्चा हुई। साथ ही ही उनके समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। दूसरे सत्र में एचओई संविदाकार व कोयला परिवहन के संविदाकारों के साथ चर्चा हुई, इसमें सुरक्षित खनन संचालन सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर की समस्याओं और उनके मूल कारणों पर विशेष रूप से विचार किया गया।
एनसीएल मुख्यालय में आयोजित तीसरे संवाद सत्र में जेसीसी, सीएमओएआई एवं सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों के साथ विशेष बातचीत में एनसीएल के सीएमडी बी. साईराम भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। इस अवसर पर एनसीएल में माइन सेफ़्टी से संबंधित विभिन्न पहलों को विस्तार से रखा गया। इस मौके पर आशुतोष द्विवेदी, राजीव कृष्णकुमार, के. विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।