फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आदिवासियों की 400 बीघे से ज्यादा जमीन पर दर्ज करा दिए दूसरों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र में 80 के दशक में अपनाई गई सर्वे प्रक्रिया के दौरान कई गांवों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी उजागर हो रही है। आरोप है कि तत्कालीन सर्वे और वन विभाग के कुछ कर्मियों की मिलीभगत से महज तीन गांवों में चार सौ बीघे से अधिक जमीन पर दूसरों के नाम दर्ज करा दिए गए।
विज्ञापन

इसमें कुछ लोग जिले के दूसरे हिस्से के रहने वाले हैं। कुछ ऐसे नाम हैं, जिनका नाता छत्तीसगढ़ के वाड्रफनगर से है।
आदिवासी महिलाओं से शादी रचाकर जमीन हथियाने के मामले में चर्चित बघाड़ू गांव के भी एक बड़ी क्षेत्र में सर्वे के जरिये गड़बड़ी बरतते हुए मुस्लिम समाज के लोगों के नाम दर्ज कराए जाने के आरोप हैं।
बभनी ब्लाॅक के पूर्व प्रमुख रह चुके गेंदा घसिया बताते हैं कि बभनी ब्लाॅक के देवहार पूर्वी, गोहड़ा और दुद्धी ब्लाॅक के बघाड़ू में सर्वे के दौरान खासी गड़बड़ी बरती गई। तत्कालीन समय में दुद्धी तहसील क्षेत्र के ही एक वनकर्मी और समुदाय विशेष के एक सर्वे कर्मी की मिलीभगत से काफी गड़बड़ियां हुईं। बघाड़ू में जहां आदिवासियों के कब्जे वाली जमीन पर गैर प्रांत के आदिवासियों का नाम दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं गोहड़ा और देवहार पूर्वी में उस वन कर्मी ने सौ बीघे से अधिक जमीन पर अपना नाम दर्ज करा लिया। लंबे समय तक मामला दबा रहा। करीब 15 वर्ष पूर्व जब जमीनों पर कब्जे की कोशिश शुरू हुई, तब पता चला कि गोहड़ा के 55, देवहार पूर्वी के 14 और बघाडृू के कई आदिवासी काश्तकारों की जमीन सर्वे के समय रिकॉर्ड में दूसरे के नाम दर्ज हो गई है। बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायत की गई।
प्रभावित काश्तकारों ने संबंधित राजस्व न्यायालयों में आपत्ति दर्ज कराई। मुख्यमंत्री कार्यालय से भी जांच के निर्देश दिए गए लेकिन अभी तक यह मसला अनसुलझा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें