फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन पहले ही एनसीएल कोयला खनन के लक्ष्य के करीब

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष समाप्त होने के आठ दिन पूर्व ही एनसीएल निर्धारित 119 मिलियन टन पाने के करीब पहुंच गया है। उत्साहित प्रबंधन, अधिकारी व कोल कर्मी अब 122 मिलियन टन कोयला खनन करने की जतन में जोर शोर से जुट गए हैं।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2021-22 में कोल इंडिया की प्रमुख अनुषंगी कंपनी एनसीएल को 119 एमटी कोयला खनन का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। प्रबंधन के अनुसार इस दौरान कोविड महामारी के प्रकोप के बाद भी अधिकारियों व कर्मियों के अथक परिश्रम की बदौलत कंपनी ने 24 मार्च तक 118.5 एमटी कोयला खनन कर लिया था। इस दौरान कोयले का प्रेषण भी निर्धारित लक्ष्य से अधिक रहा है। एनसीएल के पीआरओ राम विजय सिंह ने बताया कि एनसीएल की सभी 10 परियोजनाओं का प्रतिदिन का औसतन कोयला खनन 3.80 लाख टन है। हमारे पास अभी वित्तीय वर्ष का आठ दिन का समय शेष है। ऐसे में शीर्ष कंपनी प्रबंधन के नेतृत्व में कोल कर्मी वर्तमान वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य 119 एमटी के सापेक्ष 122 एमटी कोयला खनन करने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में एनसीएल के लिए 125 मिलियन टन कोयला खनन का लक्ष्य निर्धारित होने की उम्मीद जताई जा रही है। समय से पूर्व ही लक्ष्य प्राप्त करने से कंपनी में हर्ष का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें