फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल ने कोयला उत्पादन और प्रेषण का तोड़ा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएल ने बीते साल की तुलना में 6.60 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि के साथ 122 मिलियन टन कोयला उत्पादन के आंकड़े को हासिल कर लिया। कोविड त्रासदी, अप्रत्याशित बारिश, कोविड जनित बाधित आपूर्ति श्रृंखला के बावजूद बीते साल के 115 मिलियन टन उत्पादन की तुलना में इस वर्ष सात मिलियन टन से अधिक की वृद्धि कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए निर्धारित 119 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य समय से आठ दिन पूर्व प्राप्त कर लिया था। वैश्विक बाजार में कोयले की बढ़ी हुई कीमतों और देश के कोयले के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के संकल्प को पूरा करने की दिशा में भी कंपनी ने बड़ी भूमिका निभाते हुए बीते साल के 108.6 मिलियन टन के सापेक्ष अभी तक 125.3 मिलियन टन कोयला बिजली कंपनियों सहित अन्य उपभोक्ताओं को दिया है। कंपनी के प्रदर्शन में इस उपलब्धि से देश के ऊर्जा क्षेत्र को काफी मजबूती मिली है। शानदार प्रदर्शन पर सीएमडी भोला सिंह, निदेशक डॉ. अनिंद्य सिन्हा, आरएन दुबे, एसएस सिन्हा, मुख्य सतर्कता अधिकारी एके श्रीवास्तव ने टीम एनसीएल को बधाई दी है।
कृष्णशिला समेत पांच प्रोजेक्टों ने पूरा किया लक्ष्य
एनसीएल की कृष्णशिला कोयला परियोजना ने एक दिन शेष रहते बुधवार को सात मिलियन टन उत्पादन कर एक बार पुन: अपना वार्षिक लक्ष्य समय से पहले हासिल कर लिया। यही नहीं कृष्णशिला क्षेत्र ने बीते साल की तुलना में 17.38 प्रतिशत की वार्षिक बढ़त के साथ 7.91 मिलियन टन कोयला प्रेषण किया है। अभी तक कृष्णशिला सहित जयंत, झिंगुरदा, ककरी, ब्लॉक बी परियोजनाओं ने अपना लक्ष्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें