फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ऑनलाइन जुए के मामले में अाई मुंबई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। साइबर अपराध से जुड़े मामले की छानबीन में जुटी महाराष्ट्र पुलिस मंगलवार की रात चतरा पहुंची। यहां एक सराफा की दुकान पर काम करने वाले युवक को हिरासत में लिया। करीब छह घंटे तक पन्नूगंज थाने में उससे पूछताछ की। मामला ऑनलाइन जुए से जुड़ा है। जांच में सहयोग के आश्वासन पर पुलिस टीम लौट गई।
विज्ञापन

मुंबई में ऑनलाइन जुए के जरिये एक युवती सहित कई अन्य लोगों से लाखों की ठगी हुई है। युवती ने इस मामले में मुंबई के अंधेरी वेस्ट थाने में केस दर्ज कराया है। महाराष्ट्र पुलिस इसकी जांच कर रही है। मुकदमे में साक्ष्य जुटाने के लिए मंगलवार की रात करीब आठ बजे पुलिस चतरा पहुंची।
यहां सराफा की दुकान पर काम करने वाले श्रीप्रकाश को हिरासत में ले लिया और पन्नूगंज थाने ले गई। यहां बंद कमरे में उसके साथ करीब छह घंटे तक पूछताछ चली। पुलिस घटना में युवक की संलिप्तता की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मुकदमे में सात साल से कम की सजा और गिरफ्तारी के लिए कोई ठोस साक्ष्य न मिलने के कारण पुलिस कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस देकर लौट गई। पन्नूगंज एसओ अखिलेश मिश्रा ने बताया कि अंधेरी वेस्ट थाने की पुलिस आई थी।
पुलिस टीम ने युवक से अकेले में पूछताछ की है। मामला ऑनलाइन जुआ खेलने से जुड़ा है। युवक के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने और जांच में सहयोग न करने पर गिरफ्तार किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस देकर लौट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें