फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मुगलसराय रेलवे की टीम दो मैच जीतकर अगले दौर में

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के आंबेडकर स्टेडियम में चल रही सातवीं मास्टर ब्लास्टर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच सिंगरौली क्रिकेट क्लब और मुगलसराय रेलवे के बीच खेला गया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंगरौली की टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाए। बल्लेबाज शिवानंद रॉय ने 66 और कन्हैया केसरी 43 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुगलसराय रेलवे की टीम ने महज 13.3 ओवरों में दो विकेट खोकर यह मैच अपने नाम किया।
सुरेंद्र शर्मा ने 76, योगेश राना ने 40 रन बनाए। दूसरा मैच झारखंड और मुगलसराय रेलवे के बीच खेला गया। जिसमें झारखंड की टीम को 44 रन से हराकर मुगलसराय रेलवे की टीम ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें