नगर पालिका परिषद सोनभद्र के साथ ही सभी नगर पंचायतों में सोमवार को संभव दिवस पर जनसुनवाई की गई। निकायों में जन समस्या से संबंधित आए कुल 25 शिकायतों का मौके पर निस्तारित किया गया। नगर पालिका में सर्वाधिक पांच मामले तो दुद्धी में चार मामले निस्तारित हुआ।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में जनसुनवाई हुई। उनके समक्ष पथ प्रकाश, पानी सप्लाई, साफ-सफाई समेत कुल पांच प्रार्थना पत्र आए। इस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को जनता की समस्या का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
इस तरह टीम मौके पर भेजकर समस्या का निस्तारण कराया गया। अध्यक्ष ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है।
इस मौके पर अजीत सिंह समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी तरह नगर पंचायत घोरावल में एक समस्या का निस्तारण किया गया। नगर पंचायत चुर्क/गुरमा में आए तीन समस्याओं का निस्तारण कराया गया।
नगर पंचायत चोपन में तीन, नगर पंचायत ओबरा में दो, नगर पंचायत पिपरी में तीन, नगर पंचायत दुद्धी में चार, नगर पंचायत डाला बाजार में एक और नगर पंचायत अनपरा में तीन मामले आए। इस प्रकार कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुई। रेणुकूट नगर पंचायत में एक भी मामला नहीं आया। इन निकायों में भी साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश से संबंधित ज्यादातर मामले आए। सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।