गोविंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच मंगलवार को खेला गया। इसमें एमएस क्रिकेट अकादमी वाराणसी की टीम ने रेलवे वाराणसी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
मुख्य अतिथि विजय कुमार मौर्या ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमएस वाराणसी की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। भास्कर ने 45, संदीप ने 28, राजकुमार ने 23 रन का योगदान दिया।
रेलवे वाराणसी की टीम से गेंदबाजी करते हुए आकाश राज नायक और बृजेश ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी रेलवे वाराणसी की टीम 16.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 96 रन ही बना सकी। इस मैच को 66 रनों से एमएस वाराणसी की टीम ने जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
रेलवे वाराणसी टीम के शिवम झा ने 16, मयंक ने 21 और आशुतोष ने 40 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आबिद अंसारी ने राजकुमार को दिया। इस मैच के निर्णायक अंपायर सुरेश सिंह एवं खुर्शीद हाशमी रहे। कमेंट्री अमृत गुप्ता, स्कोरिंग कासिम हाशमी एवं प्रियांशु ने की।
इस मौके पर विकास स्पोर्टिंग क्लब के संरक्षक माला चौबे अध्यक्ष राजकुमार केसरी, सुनील श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश केशरी, इरसान खान, संतोष पटेल, कृष्णा, छोटू सिंह, फैजल खान मौजूद रहे। दूसरा सेमीफाइनल मैच बुधवार को रेलवे मुगलसराय एवं आजमगढ़ के बीच खेला जाएगा।