उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और परिवार के लोगों से पूछताछ की। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय के मुताबिक मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी पत्नी का मायके में अवैध संबंध का जिक्र किया है।
उसने लिखा है कि वह बार-बार पत्नी को अपने साथ आने के लिए कहता था, लेकिन वह नहीं सुन रही थी। फोन पर घंटों प्रेमी से बात करती थी। उसकी मौत का जिम्मेदार पत्नी, उसका प्रेमी और साला है। उसने अपनी संपत्ति छोटे भाई को सौंपने और अपने बेटे की देखरेख भी भाई को ही करने को कहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ससुराल के कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।