फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: मां मांगती रही जिंदगी की भीख, नहीं पिघला हैवान बेटा; पत्थर से सिर कूचकर ले ली जान

Mon, 08 Apr 2024 04:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में एक बेरहम बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन
Sonbhadra News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां कोतवाली अंतर्गत बिल्ली रेलवे स्टेशन के समीप रघुवंशी स्टोन क्रशर प्लांट पर रहकर लेबर का कार्य करने वाली वृद्ध महिला की बीती रात उसके पुत्र ने सिर पत्थर से कूचकर मौत के घाट उतार दिया।   

विज्ञापन


यह है मामला
पुलिस के अनुसार नशे के आदी पुत्र खेदू भुईयां अपनी मां पाचो देवी (54) पत्नी स्व. लोटन भुईयां निवासी ग्राम पांडेपुरा थाना पाटन पूरा जिला पलामू झारखंड की हत्या कर फरार हो गया। मां उससे जिंदगी की भीख मांगती रही लेकिन हैवान बेटा पिघला नहीं और ताबड़तोड़ मां के सिर पर वार करता रहा। जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह बगल के क्रशर प्लांट पर कार्य करने वाले व्यक्ति ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर थाना प्रभारी देवीवर शुक्ल, क्राइम इंस्पेक्टर माधव सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें