फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कभी नहीं आएगी मोदी की सरकार : कांग्रेस

विज्ञापन
ओबरा विधान सभा क्षेत्र में महंगाई के विरोध में जुलूस निकालते जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अब किसी प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं आएगी। बेलगाम भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी व बढ़ते अपराध से जनता आजिज आ चुकी है। सभी चुनाव का इंतजार कर रहे हैं कि कब इस सरकार को उखाड़ फेंके।
विज्ञापन

भाजपा भगाओ-महंगाई हटाओ अभियान के अंतर्गत कांग्रेस के प्रदेशव्यापी प्रतिज्ञा यात्रा के तहत बुधवार को अनपरा परिक्षेत्र में पदयात्रा कर रहे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोड़ व आशुतोष कुमार दुबे आशु ने यह दावा किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में नागरिकों में भाजपा की नीतियों के प्रति भारी गुस्सा है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस आदि के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम आदमी की कमर टूट गई है। तेल, सब्जी, दाल सहित अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छूने से लोगों के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम मुश्किल हो रहा है। औड़ी मोड़ पर पहुंचकर यात्रा का समापन किया गया। ज्योति प्रकाश दुबे, अनूप शाह, श्याम मिलन, अरूण श्रीवास्तव, मो. इसरार, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें