फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विधायक ने टेंपो चालकों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग स्थित ग्राम कोटा के तेलगुडवा चौराहे पर टेंपो चालकों को सदर विधायक भूपेश चौबे ने सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम चार बजे चोपन थाना क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर तेलगुडवा चौराहे पर सभी टेंपो चालकों को एकत्र कर जागरुक करते हुए बताया कि आपके भरोसे दर्जनों परिवार इधर से उधर यात्रा करते हैं।
आपको नियमों का पालन करते हुए सभी परिवारों को सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी है। जागरूकता के दौरान टेंपो चालकों को वाहन चलते समय नशे आदि से दूर रहने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि तेलगुडवा चौक पर तीन माह से कोई भी पुलिस कर्मी पिकेट ड्यूटी पर दिन में मौजूद नहीं रहता है जिसके कारण मारपीट समेत कई घटनाएं घट चुकी है।
स्थानीय लोगों की शिकायत मिलने पर सदर विधायक ने चोपन थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए बताया कि नियमित रुप से तेलगुडवा चौक पर शिफ्ट वार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई जाए।
इस दौरान डाला मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह, चतरा मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, भाजयुमो उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें