फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता हाईस्कूल की छात्रा का लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी के सड़क टोला में बृहस्पतिवार को लापता हाईस्कूल की छात्रा का दुपट्टे के सहारे महुआ के पेड़ से शव लटकता मिला। बुधवार को घर से छात्रा स्कूल जाने के लिए निकली थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गीता (18) पुत्री स्व. रामलाल निवासी सड़क टोला बभनी का शव बृहस्पतिवार को सुबह लोगों ने पेड़ में लटकता देखा। मृतका के चाचा रामलखन ने बताया कि गीता बुधवार को सुबह सात बजे स्कूल के लिए घर से निकली थी। स्कूल से वह घर नहीं पहुुंची। काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला। सुबह सूचना मिली की महुआ के पेड़ से एक लड़की का शव लटक रहा है। मौके पर जाकर देखा तो गीता थी। उधर जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजवा दिया। थानाध्यक्ष मनोज सिंह का कहना है कि छात्रा की मौत कैसे हुई इसका पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें