फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: लुटेरों का का दुस्साहस, दवा व्यवसायी से मारपीट कर नकदी लूटे; बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात

Thu, 26 Jun 2025 11:19 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

रॉबर्ट्सगंज में स्थित मेडिकल स्टोर बंद कर दवा व्यवसायी घर जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोककर वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस से की शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक दवा व्यवसायी को निशाना बनाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया। मेडिकल स्टोर बंद कर घर लौट रहे व्यवसायी से बदमाशों ने लगभग 12 हजार रुपये नकदी लूट ली और फरार हो गए।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
कुसी- कैथी निवासी राजकुमार रोज की तरह रॉबर्ट्सगंज में स्थित अपने मेडिकल स्टोर को बंद कर देर शाम घर लौट रहा था। आरोप है कि कुसी पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर नकदी लूट ली। लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश दो अपाचे बाइक पर सवार थे। 

इसे भी पढ़ें; ये कैसा निर्माण: काशी में महाश्मशान घाटों पर छह महीने का काम 23 महीने में भी नहीं हुआ पूरा, इन पर पड़ रहा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लुटेरों में से एक के हाथ में प्लास्टर भी बंधा हुआ था, जिससे उसकी पहचान की संभावना जताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें