फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 31 जुलाई तक चलेगी धनबाद-एलटीटी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की सुविधा के लिए धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-धनबाद स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है। यह ट्रेन एक से 31 जुलाई तक संचालित होगी।
विज्ञापन

धनबाद मंडल के वरीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि गाड़ी संख्या 03379 धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 01 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी। वहीं 03380 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-धनबाद स्पेशल ट्रेन 3 से 31 जुलाई के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार को रवाना होगी। स्पेशल ट्रेनों का समय और ठहराव वर्तमान में चल रही गाड़ी संख्या 03397/03398 धनबाद- लोकमान्य तिलक टर्मिनस- धनबाद स्पेशल के मौजूदा समय और ठहराव के समान होगा। इस ट्रेनों में द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित का 02 कोच, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित के 02 कोच, तृतीय श्रेणी इकोनॉमी वातानुकूलित के 06 कोच, शयनयान श्रेणी के 06 कोच एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें