दरवाजा बंद होने की वजह से शोर मचाने लगी। शोर-गुल सुनकर शिवकुमार के छोटे भाई देवकुमार ने दरवाजा खोला। जब वे लोग अंदर गए तो चारपाई पर पड़े हीरामन के शव को देखकर सन्न रह गए। चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी गई। मौके पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
घायल शिवकुमार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। क्षेत्राधिकारी दुद्धी के मुताबिक पुलिस जांच में जुटी है।