फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: अवैध बालू खनन कर बिक्री के लिए जा रहा ट्रैक्टर पलटा, नाबालिग मजदूर की हुई मौत

Sun, 18 Dec 2022 01:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के नवाटोला स्थित नदी से बालू का अवैध खनन कर डिलीवरी के लिए जा रहा ट्रैक्टर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में नाबालिग मजदूर की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के सतबहनी ग्राम पंचायत के नवाटोला मे शनिवार को देर शाम अवैध बालू लोड कर जा रहा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गईं। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक नाबालिग मजदूर की मौत हो गई। शव छोड़कर साथी चले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र के सतबहनी ग्राम पंचायत के नवाटोला में निवासी बलदेव (15) पुत्र राम सिंह की मौत ट्रैक्टर से दबकर हो गई। वो ट्रैक्टर पर बालू लोड करने का काम करता था। शनिवार दोपहर बलदेव ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठकर नवाटोला स्थित नदी से अवैध बालू लोड करने गया था।

चार घंटे तक घटनास्थल पर रहा शव

शाम को बालू लोड कर वापस आते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर गढ्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार नाबालिग मजदूर ट्रॉली से दब गया। उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे के बाद चालक समेत अन्य मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चले गए। शव चार घंटे तक घटनास्थल पर पड़ा रहा।

विज्ञापन

देर रात घटना की जानकारी बभनी पुलिस को हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोर के पिता के तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें