आजमगढ़ में प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के अलावा आजमगढ़, बलिया, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर , मऊ, मिर्जापुर और सोनभद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जुलूस निकालकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका।
सभी ने एक स्वर में कहा कि हताश-निराश पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री के प्रति दिया गया बयान किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उचित मंच पर इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रामनगर के शास्त्री चौक पर तपेश्वर चौधरी और संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में फिल्म पठान का विरोध किया। इस दौरान अभिनेता शाहरुख खान का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि भारत में भगवा के प्रति टिप्पणी करने वालों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। दिनेश मौर्या ने कहा कि अगर पठान फिल्म को वाराणसी के किसी भी सिनेमाघर में प्रदर्शित करने की कोशिश की गई तो कड़ाई से विरोध करेंगे।